Posts

Showing posts with the label subscribe

Black and Alluvial soil ..Soil of india

Image
1.काली मिट्टी - काली मिट्टी को रेगुर मिट्टी भी कहते हैं। इस मिट्टी का निर्माण ज्वालामुखी क्रिया द्वारा निर्मित लावा की शैैैैलो के विखंडन के फल स्वरुप हुआ है। इस मिट्टी का रंग अक्सर काला होता है, इस मिट्टी में नमी धारण करने की क्षमता बहुत अधिक होती हैं। इसमें मैग्निशियम चूना,ऐलुमिनियम की मात्रा अत्यधिक मात्रा में पाई जाती है। वर्षा होने पर यह मिट्टी चिपचिपी सी हो जाती हैं, तथा सूखने पर इसमें बहुत सारी दरारे पड़ जाती हैं। इस मिट्टी का विस्तार  दकन के उत्तर पश्चिमी भागों में लगभग 5  लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल पर हैं। इस मिट्टी का विस्तार दक्षिण में गोदावरी तथा कृष्णा नदियों की घाटियों में भी है। । इस मिट्टी में मुख्य रूप से कपास की फसल बहुत अच्छी होती हैं, इसीलिए इसे कपास की काली मिट्टी भी कहा जाता है। इसमें पोषक तत्व बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। कार्बोनेट कैल्शियम मैग्नीशियम फास्फोरस चुना इसके प्रमुख पोषक तत्व है ,ग्रीष्म ऋतु में इस मिट्टी में गहरी दरारें पड़ जाती हैं। इस मिट्टी में मुख्य रूप से गन्ना, मूंगफली, तिलहन चावल, बाजरा ,तंबाकू, सोयाबीन की फसलों का उत्पादन किया ...

यातायात(transport) रेल यातायात

Image
1.    रेल यातायात -   आंतरिक परिवहन की दृष्टि से भारतीय अर्थव्यवस्था में रेलों का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है भारत के रेल यातायात का एशिया महाद्वीप में प्रथम तथा विश्व में चौथा स्थान है। भारतीय रेल मार्ग की लंबाई  63,221 किलोमीटर है। देश में प्रतिदिन लगभग 7112 स्टेशनों के बीच 13 हजार रेलगाड़ियांं चलती चलती हैं तथा लगभग 14.5 किलोमीटर की दूरी तय करती है। भारतीय रेल व्यवस्था में लगभग 16 लाख लोग लगे हुए हैं। कुशल प्रबंध हेतु भारत में रेल यातायात को 17 प्रशासनिक मंडल में विभाजित किया गया है ।इस प्रतिष्ठान में सरकार की लगभग ₹9000 करोड़ की पूजी लगी हुई है।  2.  जल यातायात-   जल मार्गों के अनुसार जल यातायात को दो भागों में  बांटा जा सकता है। (1) आंतरिक जल यातायात  (2) समुद्री यातायात देश के भीतरी भागों में नदियां तथा लहरें आंतरिक जल परिवहन का मुख्य साधन है गंगा यमुना घाघरा ब्रह्मपुत्र आदि समतल मैदान में धीमी गति से बहने वाली नदियां तथा स्ट्रीमर चलाने के लिए उपयुक्त हैं इसी प्रकार पश्चिम बंगाल के नहरे तथा उड़ीसा की तटीय नहरें आंतरिक यातायात...